Type Here to Get Search Results !

सौरमंडल ग्रह और उनके उपग्रह । Solar System Planets and Their Satellites इन हिंदी

Solar System Planets and Their Satellites , Planet  , Satellites, in Hindi , solar system in hindi ,planets name in hindi , planets name in hindi , Solar System , Soler Sytem , Solar System Planets  


सौरमंडल ग्रह और उनके उपग्रह






सौरमंडल ग्रह और उनके उपग्रह । Solar System Planets and Their Satellites इन हिंदी

Solar System Planets and Their Satellites , Planet  , Satellites, in Hindi , solar system in hindi ,planets name in hindi , planets name in hindi , Solar System , Soler Sytem , Solar System Planets , 



सौरमंडल / Solar System:

सौरमंडल का प्रधान सूर्य होता है,और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों,क्षुद्रग्रहों,धूमकेतुओं,उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं।



सूर्य / Sun:

सूर्य एक तारा है। इसकी उम्र लगभग 4603 बिलियन वर्ष है। इसकी सतह का तापमान लगभग 6000 डिग्री सेंटीग्रेड है। हमारे सौरमडल का प्रधान सूर्य है। हमारे सौरमंडल के आठ ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं। 

उनके नाम क्रमशः दिए गए है-

बुध , शुक्र , पृथ्वी , मंगल , बृहस्पति , शनि , अरुण , वरुण 





ग्रह/Planet:

सूर्य अथवा किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं

इनकी संख्या आठ हैँ-

बुध , शुक्र , पृथ्वी , मंगल , बृहस्पति , शनि , अरुण , वरुण 



1. बुध 

सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह और सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह है। यह 88 दिन में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है। यह एक घूर्णन पूरा करने में 59 दिन का समय लगाता है। अंग्रेजी भाषा में इसे Mercury कहते है। इसके कोई उपग्रह या Satellites नहीं है। 



2. शुक्र

सूर्य से बुध के बाद शुक्र ग्रह है। इसे शाम का तारा और सुबह का तारा कहते है। इस ग्रह को अंग्रेजी में Venus कहते है। यह सूर्य की का एक परिक्रमण पूरा करने में 224 दिन का समय लेता है। यह एक घूर्णन पूरा करने में 243 दिन का समय लगाता है। इसका कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है।



3. पृथ्वी 

सूर्य के ओर से पृथ्वी ग्रह है। पूरे सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है क्योंकि इस पर सभी तत्व जीवों के अनुकूल पाया जाता है। यह सूर्य का एक परिक्रमण 365 दिन में पूरा करता है। अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करनें में 24 घंटे का समय लगाती है। चंद्रमा इसका एकमात्र उपग्रह है। पृथ्वी को अंग्रेजी भाषा में Earth कहते है।




4. मंगल

मंगल ग्रह सूर्य की ओर से चौथा ग्रह है। इस ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। यह सौर मंडल के चार स्थलीय ग्रहों में से एक है। पूरे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत ओलंपस मोंस मंगल ग्रह पर ही स्थित है। यह सूर्य का एक परिक्रमण पूरा करने में 686 दिन का समय लगाता है। और अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने में 24.62 घंटे का समय लेता है। मंगल ग्रह के दो प्राकृतिक उपग्रह हैं - फोबोस और डीमोस। मंगल को अंग्रेजी भाषा में Mars कहते है।




5. बृहस्पति 

बृहस्पति सूर्य की ओर से पांचवां और सौरमंडल का सबसे बडा ग्रह है। यह एक गैसीय ग्रह है। यह सौरमंडल के अन्य सभी ग्रहों के द्रव्यमान का ढाई गुना है। यह सूर्य का एक परिक्रमण पूरा करने में 12 वर्ष का समय लगाता है।तथा अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने में लगभग 9 घंटे का समय लेता है। बृहस्पति ग्रह के 79 उपग्रह है। इस ग्रह को अंग्रेजी में Jupiter कहते है।




6. शनि 

सूर्य के ओर से छ्ठा ग्रह है। यह बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बडा ग्रह हैं। यह सूर्य का एक परिक्रमण पूरा करने में 29 वर्ष का समय लगाता है। और अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने में 10 घंटे का समय लेता है। इस ग्रह के 82 उपग्रह है। इस ग्रह को अंग्रेजी भाषा में Saturn कहा जाता है।




7. अरुण

अरुण ग्रह सूर्य की ओर से सातवां ग्रह है। यह 88 वर्षों मे सूर्य का एक परिक्रमण पूरा करता है। और इसे अपने अक्ष पर घूर्णन करने में 18 घंटे का समय लगता है। इस ग्रह के 27 उपग्रह है। अरुण ग्रह को अंग्रेजी में Uranus कहते हैं।




8. वरुण 

वरुण ग्रह सूर्य की ओर से आठवां ग्रह है। यह सूर्य का एक परिक्रमण पूरा करने में 164 वर्षों का समय लगता है। और अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने में 19 घंटे का समय लगता है। इस ग्रह के 13 उपग्रह हैं। वरुण ग्रह को अंग्रेजी में Neptune कहा जाता है।



उपग्रह / Satellite:

ग्रहों की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंडों को उपग्रह कहते हैं। सौरमंडल का सबसे बडा उपग्रह गेनीमेड है और सबसे छोटा उपग्रह डीमोस है। 



सबसे बडा तारा ः सूर्य 

सबसे बडा ग्रह ः बृहस्पति

सबसे छोटा ग्रह ः बुध

सबसे बडा उपग्रह ः गेनीमेड

सबसे छोटा उपग्रह ः डीमोस 

सबसे चमकीला ग्रह ः शुक्र ग्रह 

पृथ्वी का उपग्रह ः चंद्रमा 

लाल ग्रह ः मंगल 

पृथ्वी की जुडवा ः शुक्र 



 

Solar System Planets and Their Satellites , Planet  , Satellites, in Hindi ,  ,planets name in hindi  , Solar System , Soler Sytem , Solar System Planets , solar system in hindi , planets name in hindi



Thanks !
Educational Jankari


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.